मेरठ, मार्च 27 -- 'भाभी जी घर पर हैं' फेम अभिनेता सलीम जैदी (टिल्लू) गुरुवार को आबूलेन स्थित निरवाना बाय टीपी ज्वेल आर्ट पर पहुंचे। उन्होंने सीरियल के फेमस डायलॉग गुर्दा छील दूंगा बोलकर प्रशंसकों-दर्शकों की वाहीवाही लूटी। शोरूम मालिक विवेक करनवाल ने टीवी कलाकार टिल्लू सलीम जैदी एवं टीवी कलाकार जूनियर सनी देओल राजीव कुमार का स्वागत किया। टीवी कलाकारों ने एशिया की प्रमुख मेरठ सराफा मंडी के गहनों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सोने की आसमान छूती कीमतों के बीच एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी ने ग्राहकों के बीच अपनी जगह बनाई है। टीवी अभिनेता सलीम जैदी (टिल्लू) ने फैन्स से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों को सफलता जरूर मिलती है, भले ही इसमें देर लगे। कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। टैलेंट के आगे नेपोटिज्म ...