नई दिल्ली, मई 1 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पुराना राग अलापा है। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवा दी थी। ट्रंप पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच बनी जंग जैसी स्थिति का जिक्र कर रहे थे, जब भारत ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में दर्जनों आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। ट्रंप ने इसे लेकर दावा किया है कि इस युद्ध को रुकवाने के लिए उन्होंने टैरिफ लगा देने की धमकी दी थी। अमेरिकी मध्यस्थता के दावों को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध होने वाला था, जिसे उन्होंने रोक दिया। ओवल ऑफिस में रिपोर्टरों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अब तक आठ युद्ध रुकवा दिए हैं और भारत-पाकिस्तान भी इनमें से एक ह...