नई दिल्ली, फरवरी 23 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ हथियार अब उनके ऊपर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। पिछले एक साल में ट्रंप ने लगभग दुनिया के हर देश को टैरिफ की धमकी दी थी। लेकिन अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन टैरिफ को अवैध ठहराए जाने के बाद यह ट्रंप के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सवाल यह है कि क्या इन टैरिफ्स से अमेरिका ने जो भी पैसा कमाया है, वह आयातकों को लौटाना होगा? इस सवाल का जवाब सुप्रीम कोर्ट के फैसले में नहीं है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक रिफंड दिया जाएगा या नहीं... और यह किस प्रक्रिया के तहत दिया जाएगा, यह निचली अदालतें तय करेंगी। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन गियर ने कहा कि न्यायालय जो भी निर्देश देगा प्रशासन उसका पालन करेगा। उन्होंने कहा, "यह अदालतों का मामला है। स्थि...