संभल, फरवरी 3 -- हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में आई नई गर्मजोशी का सीधा फायदा अब संभल के हैंडीक्राफ्ट उद्योग को मिलता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ कम करने की घोषणा के बाद स्थानीय कारीगरों और निर्यातकों में जबरदस्त उत्साह है। जानकारों का कहना है कि टैरिफ में राहत मिलने से संभल का हैंडीक्राफ्ट फिर से अमेरिकी बाजार में मजबूती से स्थापित होगा। पहले जहां भारी टैक्स के चलते निर्यात प्रभावित हो रहा था, वहीं अब ऑर्डर बढ़ने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। पीतल, लकड़ी और पारंपरिक कारीगरी से बने संभल के उत्पाद अमेरिका में पहले से ही पसंद किए जाते रहे हैं। टैरिफ घटने से इनकी कीमतें प्रतिस्पर्धी होंगी, जिससे अमेरिकी ग्राहकों तक यह सामान आसानी से पहुंच सकेगा। हैंडीक्राफ्ट कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है...