मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- मुरादाबाद। अमेरिका में ट्रंप का भारी भरकम टैरिफ लगे होने की वजह से मुरादाबाद के निर्यात कारोबार में अप्रत्याशित गिरावट के बीच शहर के उन निर्यातकों को डॉलर के एकाएक महंगा होने से फौरी राहत मिली है जिन्होंने अमेरिका के खरीदारों को बड़ी डिस्काउंट देकर उत्पादों का एक्सपोर्ट किया है। डॉलर में अचानक आए पांच फीसदी उछाल से निर्यातकों को दी गई डिस्काउंट की किसी हद तक भरपाई संभव हो सकेगी। मुरादाबाद में निर्यातक अजय कुमार पुगला ने बताया कि अमेरिका को होने वाला 75 फीसदी कारोबार टैरिफ की वजह से ठप है 25 फीसदी बिजनेस भी वहां के खरीदारों को 20 से 25 फीसदी डिस्काउंट देने के दम पर टिका है। मार्जिन को बेहद घटा देने की कीमत पर यह बिजनेस मिला है। यह अमेरिका के खरीदारों से पेमेंट मिलने का समय है। इस समय डॉलर के रेट बढ़ जाने से रुपए में...