नई दिल्ली, फरवरी 3 -- गोल्डमैन सैक्स ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील के ऐलान के बाद भारत के लिए सकारात्मक आर्थिक दृष्टिकोण रखा है। इस डील के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले अपने टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिए हैं। एएनआई के मुताबिक एक रिपोर्ट में गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस टैरिफ कटौती की घोषणा की है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस डील के लागू होने पर, भारत का टैरिफ रेट कम हो जाएगा और यह अन्य एशियाई देशों के करीब 15-19 प्रतिशत के स्तर के बराबर आ जाएगा।ग्रोथ रेट पर क्या पड़ेगा प्रभाव विकास पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करते हुए गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि अगर नए कम टैरिफ लागू होते हैं, तो उनका अनुमान है कि इससे सालाना जीडीपी को लगभग 0.2 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ावा मिलेगा। यह अनुमान अमेरिकी ...