नई दिल्ली, फरवरी 3 -- India US Trade deal: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को 3 प्रतिशत की तेजी के साथ खुल सकता है। गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) से फिलहाल यही संकेत मिल रहे हैं। इसके पीछे की वजह ट्रंप की टैरिफ (teriffs) कटौती है। मौजूदा समय में भारत पर अमेरिका ने 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया। जिसे अब इंडिया-यूएस ट्रेड डील के फाइनल होने जाने के बाद घटाकर 18 प्रतिशत किया जाएगा। बता दें, रूस से तेल खरीदने की वजह से ट्रंप प्रशासन ने भारत में 25 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिया था। GIFT Nifty नें 800 अंक या फिर 3 प्रतिशत की तेजी है। अगर यही ट्रेंड घरेलू शेयर बाजार में दिखा तब की स्थिति में बजट-डे के लो लेवल से स्टॉक मार्केट 1000 अंक चढ़ सकता है। बता दें, गिफ्ट निफ्टी से जो संकेत मिलते हैं घरेलू शेयर बाजार में लगभग वैसा ही ट्रेंड रहता है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.