रुद्रपुर, मार्च 15 -- दिनेशपुर। दिनेशपुर से रविवार को सवारियों को लेकर रुद्रपर जा रहा टैम्पो जयनगर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। इसका उपचार जिला अस्पताल में हुआ। रविवार सुबह दिनेशपुर से रुद्रपर की ओर टैम्पो जा रहा था। जयनगर के पास अष्टभुजा मंदिर के सामने खड्डे से बचने के कारण टैम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। टैम्पो में सवार छह यात्री घायल हो गए। मौके पर हुई चीख पुकार के बाद पहुंचे लोगों ने यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में नगर के वार्ड पांच निवासी माधवी और करवी देवी बुरी तरह घायल हो गए। इनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...