नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नजफगढ़ के ढिचाऊं नाले के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार टैम्पो ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी, जिसमें 23 वर्षीय नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा दोस्त तुषार मामूली रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना पर बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित किया। पुलिस के मुताबिक, नीरज अपने परिवार के साथ रोशनपुरा, नजफगढ़ में रहता था और मजदूरी करता था। तुषार ने बताया कि दोनों 11 जनवरी को निजी काम से हिरण कूदना गांव गए थे और वापस नजफगढ़ लौट रहे थे। नीरज बाइक चला रहा था। ढिचाऊं गांव के पास नाले की पुलिया पर एक तेज रफ्तार टैम्पो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक से उछलकर दूर गिर गए, जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया और बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.