मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के स्कूलों में टैब से ई शिक्षा कोष पर बच्चों की उपस्थिति नहीं बन रही है। डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान ने सभी बीईओ से इस पर जवाब मांगा है। जिले के सभी प्राइमरी, मिडिल, हाईस्कूलों को टैब उपलब्ध कराया जा चुका है। बच्चों की उपस्थिति अब फोटो के साथ इसके माध्यम से बनानी है। जिले में अब भी मुश्किल से 20-30 फीसदी स्कूलों में 100-150 बच्चों की ही उपस्थिति ऑनलाइन बन रही है। इन स्कूलों में भी सभी बच्चों की उपस्थिति इससे नहीं बन पा रही है। कई स्कूल ने तकनीकी समस्या बताई तो कई का कहना था कि सही से समझ में नहीं आ रहा है। सभी बीईओ से शत प्रतिशत स्कूलों की तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...