विकासनगर, मई 9 -- गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर शनिवार को शिक्षण संस्थानों में उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया गया। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने कहा कि टैगोर एकमात्र ऐसे कवि हैं जिन्होंने दो देशों का राष्ट्रीय गान लिखा है। भारत राष्ट्र का 'जन गन मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता' और बांग्लादेश का 'आमार सोनार बांग्ला' के रचयिता रविंद्रनाथ टैगोर ही हैं। टैगोर को जॉर्ज पंचम ने नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया था लेकिन 1913 में जलियावाला बाग हत्याकांड के बाद उन्होंने इसे वापस कर दिया था। यह भी पढ़ें- मानवता और संवेदना के महान प्रतीक थे टैगोर यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धापूर्व...