पाकुड़, मार्च 8 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट गढ़बाड़ी महेशपुर के सभागार में रविवार को महिला दिवस मनाना गया। हर साल 08 मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 08 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है। यह दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है। यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह एहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। भारत में आजादी के बाद लगातार सुधारों से महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता, और उनके सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक योगदान को सम्मान देना है। विश्व के विभिन्न क्...