टैगोर जयंती पर बंगाली समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
रुद्रपुर, मई 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर रुद्रपुर में बंगाली समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर टैगोर पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 'आरक्षण हमारा अधिकार' बैनर तले शुरू हुए इस आंदोलन का नेतृत्व सुब्रत कुमार विश्वास ने किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आमरण अनशन और व्यापक जनआंदोलन में बदला जाएगा। रुद्रपुर में बंगाली समाज ने वर्षों से लंबित आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में समाज के वरिष्ठ लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया। आंदोलन की अगुवाई सुब्रत कुमार विश्वास और अभिमन्यु साना कर रहे हैं, जो प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक धरने पर बैठेंगे। यह भी पढ़ें- बंगाली एसोसिएशन के द्वारा रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.