बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- नगर की हीरा कॉलोनी स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कक्षा तीन की छात्रा उर्वशी सैनी ने 98.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रबंधक प्रेमचंद राणा ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य सविता सिंह ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन भूमिका चौधरी और संजना सैनी ने किया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, गीत और नाटक शामिल रहे। बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।...