मुंगेर, मार्च 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। वित्तीय वर्ष- 2025-26 समाप्ति की ओर है, लेकिन मुंगेर नगर निगम अभी तक अपने टैक्स कलेक्शन लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया है। निगम द्वारा इस वर्ष करीब 9 करोड़ 83 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जबकि शनिवार की शाम तक कुल वसूली लगभग 7 करोड़ रुपये के आसपास ही पहुंच सकी है। इस प्रकार निगम अभी भी करीब 2 करोड़ 83 लाख रुपये पीछे चल रहा है।हालांकि, मार्च महीने में टैक्स वसूली में कुछ तेजी जरूर देखने को मिली है। टैक्स वसूलने वाली कंपनी के अधिकारी ने बताया कि, केवल इसी महीने में शनिवार तक लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये की वसूली की गई है। इसके बावजूद यह रफ्तार लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि, अंतिम दिनों में विशेष अभियान चलाकर वसूली बढ़ाने का प्रयास किया...