सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर। हाउस टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए नगर निगम ने अवकाश के दिनों में भी टैक्स विभाग खुला रखने का फैसला लिया है। नगरायुक्त शिपू गिरि ने 31 मार्च तक रोजाना टैक्स खिड़की खुली रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि भवन स्वामी 20 प्रतिशत छूट का लाभ उठाकर बकाया जमा कर सकें। निर्देश के तहत रामनवमी और रविवार को भी विभाग में कामकाज जारी रहेगा। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि जिन भवन स्वामियों को कुर्की वारंट या जीआईएस सर्वे के नोटिस मिले हैं, वे निगम पहुंचकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं और संशोधित बिल प्राप्त कर भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मार्च के बाद छूट समाप्त हो जाएगी और बकाया राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज देना होगा। वसूली में तेजी लाने के लिए नगरायुक्त ने टैक्स और लेखा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों ...