बक्सर, मार्च 6 -- पेज पांच के लिए ------ डुमरांव, निज संवाददाता। आगामी 31 मार्च तक वगैर पेनाल्टी के होल्डिंग टैक्स जमा कराने के लिए नगर परिषद वार्ड में शिविर का आयोजन कर रहा है। शुक्रवार को एक से तीन वार्ड के लिए वार्ड संख्या एक में शिविर लगाया गया। लेकिन, शिविर में एक भी व्यक्ति होल्डिंग टैक्स जमा कराने नहीं आया। लोक स्वच्छता पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि नगर विकास व आवास विभाग के निर्देश पर होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को वार्ड एक में शिविर लगाया गया था। शिविर में वार्ड 1 से 3 का कोई भी नागरिक होल्डिंग टैक्स जमा करने नहीं पहुंचा। जबकि शिविर का प्रचार-प्रसार किया गया था। बता दें कि होल्डिंग टैक्स मद में मनमाना वसूली को लेकर सामाजिक मंच आंदोलन चला रहा है। मंच का कहना है कि होल्डिंग टैक्स का बढ़ा दर...