अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़। अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन समारोह में अधिवक्ताओं ने फूलों संग होली खेली। राज्यकर विभाग व अधिवक्ताओं के बीच खेले गए क्रिकेट मैच को लेकर चर्चा की गई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अर्जुन सक्सेना, भारतेन्द्र कुमार, सन्दर्भ पंडित, दक्ष शर्मा, कपिलतोष मिश्रा, भरत गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, मुकेश सक्सेना, योगेंद्र गुप्ता, सौरभ महेश्वरी, पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...