अलीगढ़, जुलाई 1 -- अलीगढ़। अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार की रात को मथुरा रोड स्थित एक रिसोर्ट में शपथ ग्रहण कराई गई। चुनाव अधिकारी अर्जुन सक्सेना एडवोकेट और नवीन कुमार सक्सेना एडवोकेट ने संयुक्त रूप से सभी को शपथ ग्रहण कराई। सत्र 2026-27 के चुनाव में सभी पदाधिकारी पदों पर एक-एक और कार्यकारिणी सदस्य पद पर छह नामांकन पत्र प्राप्त हुए। किसी भी अन्य उम्मीदवार का पर्चा न होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। राजमुकुट वार्ष्णेय एडवोकेट अध्यक्ष, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट उपाध्यक्ष, संदर्भ पंडित एडवोकेट महासचिव, रुचि वार्ष्णेय एडवोकेट कोषाध्यक्ष, कुमार मनु मिश्रा एडवोकेट सचिव और कपिलतोष मिश्रा एडवोकेट को ऑडिटर पद की शपथ ग्रहण कराई गई। यह भी पढ़ें- टैक्स बार के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने...