मऊ, जनवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। टैक्स बार एसोसिएशन मऊ के वार्षिक चुनाव में सत्र 2025-26 के संघ के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों का मंगलवार को बार सभाकक्ष में स्वागत किया गया। इस दौरान टैक्स बार के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया। टैक्स बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश गुप्ता, महामंत्री पद अमरेश कुमार सिंह, साधारण उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार सिंह, मोहम्मद शाह जफर, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अयूब, सह मंत्री बृजेश कुमार चौधरी, सहमंत्री हेमंत कुमार प्रजापति, सह मंत्री पद पर योगेंद्र कुमार प्रजापति निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी की घोषणा के बाद सभी पदाध...