मिर्जापुर, अगस्त 20 -- मिर्जापुर,संवाददाता। दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन का शिकोहाबाद में हुए प्रांतीय चुनाव को उप जिलाधिकारी (सदर तहसील, वाराणसी) ने निरस्त कर सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स फंड, वाराणसी के आदेश को ही दोहराया है। साथ ही अपर उप जिलाधिकारी सदर वाराणसी को चुनाव अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स फंड, वाराणसी को सहायक चुनाव अधिकारी नामित करते हुए पुनः चुनाव कराने का आदेश जारी किया गया है। टैक्स बार एसोसिएशन के चुनान में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं विवाद में एक पक्षकार के रूप में जिले के कर अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव,कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रत्याशी रहे मिर्जापुर के ही अनिल कुमार एवं रीतेश सिंह,अधिवक्ता शिव कुमार शुक्ला ने वाराणसी के उप जिलाधिकारी सदर के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कह...