टैक्स बार एसोसिएशन के मयंक गुप्ता बने अध्यक्ष
काशीपुर, मई 24 -- काशीपुर, संवाददाता। टैक्स बार एसोसिएशन काशीपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में मयंक गुप्ता को अध्यक्ष और विवेक जैन को सचिव चुना गया। रविवार को बाजपुर रोड स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड बार काउंसिल सदस्य हरीश नेगी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. चंद्र शेखर जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके तहत विकास वर्मा को उपाध्यक्ष, विवेक जैन को सचिव, विकास अग्रवाल और वैभव जिंदल को उपसचिव, त्रिलोक शर्मा को कोषाध्यक्ष, महेश चंद्र शर्मा को ऑडिटर तथा स्वतंत्र नवीन को प्रचार मंत्री चुना गया। यह भी पढ़ें- टैक्स बार एसोसिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.