मोतिहारी, मई 2 -- मोतिहारी, हिटी। नगर निगम की ओर से वसूले जाने वाले टैक्स में दो गुना की बढ़ोतरी किये जाने के विरोध में ऑटो व ई -रिक्शा चालक शनिवार को हड़ताल पर रहे। निगम ने ऑटो व ई -रिक्शा से वसूले जाने वाले टैक्स को 15 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया है। हड़ताल के कारण मोतिहारी शहर में इक्का-दुक्का ही ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन हुआ। इससे आम लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व कचहरी जाने वाले लोगों को हुई। पूरे दिन सड़क पर पैदल लोगों को सामान लेकर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आते-जाते देखा गया। महिलाएं भी छोटे बच्चों को गोद में लेकर ट्रॉली बैग को पकड़े सड़क पर जाती दिखीं। महिलाओं को काफी दिक्कत हुई। रिक्शा वाले भी मनमाना पैसा वसूल रहे थे। हड़ताल को लेकर ऑटो यूनियन ने नगर भवन से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.