मुजफ्फर नगर, मई 18 -- व्यापारी संरक्षण संस्थान रजिस्टर्ड के प्रदेश महामंत्री श्रीमोहन तायल ने कस्बे में पहुंचकर व्यापारियों की मीटिंग ली इस दौरान व्यापारियों ने विद्युत विभाग से संबधित और अन्य कई समस्याओं से अवगत कराया । लक्सर रोड पर पावन धर्म कांटे पर हुई व्यापारियों की मीटिंग मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे श्रीमोहन तायल ने कहा की व्यापारी टैक्स पेयर हैं, व्यापारी अपने और स्टॉफ के परिवार को पालता हैं और सरकार को टैक्स देता हैं जिससे केंद्र व प्रदेश मे जन कल्याण कारी योजनाए चलती हैं उन्होंने कहा की वह व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे, मुख्यमंत्री खुद व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं। श्री मोहन तायल ने बताया की जल्दी ही कस्बे मे व्यापारियों का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा ,जिसमे पूरे क्षेत्र के व्यापारियों की ...