नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल, संवाददाता। राज्य कर विभाग ने टैक्स जमा न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के 89 व्यापारियों को आरसी काटी गई है।राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त प्रकाश चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि टैक्स चोरी रोकने को पंजीकरण रद्द करने और आरसी काटने की कार्रवाई कर रहा है। नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, बेतालघाट, भवाली, कैंची आदि क्षेत्रों में बीते दो साल से टैक्स जमा नहीं करने वाले 89 व्यापारियों की आरसी काट दी है। इन पर राज्य विभाग की 23 करोड़ 28 लाख रुपये की देनदारी है। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी ये व्यापारी टैक्स जमा नहीं कर रहे थे। ऐसे में अब संबंधितों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 62 व्यापारियों पर जीएसटी की दो करोड़ आठ लाख रुपये की देनदारी अभी शेष है।

हिं...