नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, व. सं.। नगर निगम ने रोहिणी जोन में संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने पर कई व्यावसायिक संपत्तियों को सील किया है। संपत्ति कर विभाग के संयुक्त निर्धारक एवं संग्राहक पंकज सरोहा ने बताया कि मार्च में कई व्यावसायिक संपत्तियों को बकाया कर का भुगतान न करने पर सील किया गया है। कार्रवाई के दौरान अब तक 30 लाख रुपये से अधिक का बकाया भी वसूला गया है। निगम प्रशासन के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान सूरज पार्क के पास एक, शाहबाद डेयरी में तीन, नांगलोई-मुंडका व नीलोठी में चार, बुध विहार, फेज-2 और रिठाला में एक-एक व्यावसायिक संपत्तियों को सील किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...