मुरादाबाद, जनवरी 24 -- मुरादाबाद। जीवन बीमा, सेहत बीमा, हाउजिंग लोन की किस्त आदि चुकाने का कथित फर्जी दावा करके मुरादाबाद के एक हजार लोगों की तरफ से आयकर की छूट हासिल करने का मामला सामने आया है। कथित फर्जी दावे के आधार पर टैक्स से छूट मांगने वाले लोगों का आयकर रिटर्न खारिज कर दिया है। उन्हें वास्तविक आय आदि ब्योरे के साथ अपना आयकर रिटर्न दोबारा भरना होगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 के आयकर रिटर्न में देश भर के एक लाख लोगों की तरफ से टैक्स में छूट के लिए कथित तौर पर फर्जी दावा किए जाने की हकीकत सामने आई है। जिनमें मुरादाबाद के एक हजार लोग शामिल हैं। मुरादाबाद में डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के विशेष सदस्य गौरव गुप्ता ने बताया कि इन लोगों की तरफ से कथित तौर पर फर्जी तरीके से बीमा पॉलिसी, हाउजिंग लोन की किस्त चुकाने का हवाला देकर टैक्स में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.