मथुरा, जनवरी 19 -- मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की रुकमणि विहार कॉलोनी में नगर निगम प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार के टैक्स वसूलने के नोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार को कॉलोनी के क्षेत्रवासियों ने नगर निगम वृंदावन जोन कार्यालय पहुंचकर अपना आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों ने सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन देखकर नगर निगम प्रशासन द्वारा जबरन टैक्स के नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया को रोकने की मांग की। रुकमणि विहार वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि रूकमणि विहार कॉलोनी मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की कॉलोनी है। जिसे अभी तक नगर निगम को हस्तांतरित नहीं किया गया है और कॉलोनी वासियों से सभी प्रकार के टैक्सों की वसूली के साथ सभी सुविधाएं विकास प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके भी नगर निगम प्रशासन द्वारा जबरन हमारी कॉलोनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.