लखनऊ, मार्च 6 -- नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस में शुक्रवार को हाउस टैक्स की गड़बड़ियों से परेशान लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। कई लोग गलत और बढ़े हुए टैक्स बिलों की शिकायत लेकर पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी रखी। सिंधु नगर, आलमबाग के आरबी सिंह ने बताया कि उनके 1600 वर्गफुट के मकान का पहले हाउस टैक्स 7734 रुपये तय किया गया था, जिसे वह नियमित जमा भी कर रहे थे। लेकिन अचानक नगर निगम की ओर से 36,465 रुपये का नया बिल भेज दिया गया। मकान उनकी पत्नी शशि सिंह के नाम है। इतने बड़े बिल से परेशान होकर वह जनता अदालत में पहुंचे और महापौर सुषमा खर्कवाल तथा नगर आयुक्त गौरव कुमार से शिकायत की।---डेढ़ साल से सड़क और नाली के लिए भटक रहे68 वर्षीय अनिल कुमार ने बताया कि वह पिछले डेढ़ वर्ष से अपने क्षेत्र में करीब 100 मीटर सड़क और नाली बनवाने ...