टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर करने की मांग
प्रयागराज, सितम्बर 17 -- प्रयागराज। महर्षि भारद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख एक माह बढ़ाने की मांग की है। एसोसिएशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर करने का अनुरोध किया है। एसोसिएशन के सचिव सीए एसबी पाठक और अध्यक्ष सीए (डॉ.) नवीन सी. अग्रवाल ने कहा कि चालू वर्ष में आयकर रिटर्न के विभिन्न प्रपत्र और उनकी ऑनलाइन उपयोगिताएं देर से उपलब्ध होने के कारण ऑडिट की तैयारी के लिए प्रभावी समय कम हुआ है। इसके अलावा टैक्स ऑडिट रिपोर्ट में वित्तीय विवरण, टीडीएस, बैंकिंग जानकारी, जीएसटी रिटर्न, ई-चालान, एआईएस और अन्य सूचनाओं का मिलान करना पड़ता है। एसोसिएशन ने कहा कि टैक्स ऑडिट केवल ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.