टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 18 मई को, नामांकन दाखिल
सहारनपुर, मई 14 -- सहारनपुर। टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। 14 मई को नाम वापसी, 15 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद 18 मई, सोमवार को कोर्ट रोड स्थित आयकर भवन पर मतदान कराया जाएगा। बुधवार को चुनाव अधिकारी आरएस माथुर और विनय अग्रवाल के समक्ष विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण सूरी, महासचिव पद के लिए अंकित गर्ग, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरीश भटेजा, उपाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र वाधवा एवं मनोज बंसल तथा सचिव पद के लिए उमंग जैन और ललित प्रजापति ने नामांकन प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सभी पदों के लिए नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। एसोसिएशन के संरक्षक राकेश जैन एवं संस्थापक अध्यक्ष चंद्र मोहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.