शामली, जनवरी 2 -- टैक्सेशन बार एसोसिएशन रजिस्टर्ड शामली द्वारा शुक्रवार को आयकर कार्यालय नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बार के आयकर सचिव पीयूष बंसल एडवोकेट द्वारा किया गया, जिसमें राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. लोमेश कुमार, सेंट्रल एक्साइज के असिस्टेंट कमिश्नर सुमिताब दयाल एवं आयकर अधिकारी लव तरार विशेष रूप से सम्मिलित हुए। सभी अधिकारियों ने अधिवक्ताओं एवं अधिकारीगण ने सौहार्दपूर्ण कार्य करने का संकल्प लिया।एसोसिएशन के अध्यक्ष वीवी गुप्ता एडवोकेट ने अधिवक्ताओं से जुडी समस्याओं को उठाया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव ठाकुर कदम सिंह एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम संयोजक अविनाश संगल एडवोकेट द्वारा मनोरंजक खेलों का आयोजन कर प्रतिभागियों को उपहार भी प्रदान किए गए, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर...