सिमडेगा, मई 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के टैक्सी स्टैंड में चालकों एवं यात्रियों के लिए प्याऊ का उद्घाटन किया गया। प्याऊ का उद्घाटन डीसी कंचन सिंह, नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक रिंकू एवं कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डीसी ने आम लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था का जायजा भी लिया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से निपटने के लिए जगह-जगह लगाए गए प्याऊपेयजल की व्यवस्था मौके पर डीसी ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में चरणबद्ध तरीके से 20 से 25 स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी। ताकि राहगीरों, यात्रियों एवं आम नागरिकों को राहत मिल सके। वहीं नप अध्यक्ष...