एटा, नवम्बर 19 -- टैक्सी में बैठी महिला के बैग से टप्पेबाज महिलाओं ने जेवरात पार कर दिए। मामले में कोतवाली अलीगंज में जाकर तहरीर दी हैं। थाना जैथरा के गांव सतियापुर निवासी मीना देवी पत्नी अवनीश कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मायके से शादी समारोह में शामिल होने नवाबगंज जा रही थी। अलीगंज चौराहा से टैक्सी में बैठी। इसमें पहले से तीन महिलाएं बैठी हुई थी। रास्ते में सामान्य यात्रियों की तरह व्यवहार करती रही। कायमगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे। आरोप है कि टप्पेबाज महिलाओं ने हैंडबैग को ब्लेड से काट दिया। कुछ दूर जाकर बैग देखा और इसमें रखे कीमती गहने नहीं थी। पीड़िता ने बताया कि टप्पेबाज सोने की माला, चार सोने की चूड़ियां, एक सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां और अन्य जेवरात चोरी कर लिए हैं। बताया कि कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.