नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- इंदौर में एक टैक्सी ड्राइवर के सुसाइड ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। यहां के राऊ थाना क्षेत्र के पलाश परिसर में रहने वाले अभिषेक पाटिल ने फांसी लगाकर जान दे दी, लेकिन उससे पहले बनाया गया उसका वीडियो अब कई सवाल खड़े कर रहा है।पुलिस ने पैसे ना देने पर जेल भेजने की दी धमकी मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अभिषेक ने राजेंद्र नगर थाने के सब-इंस्पेक्टर मनोहर पाल पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि एक्सीडेंट के बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और गाड़ी छोड़ने के बदले 50 हजार रुपए की अवैध वसूली का दबाव बनाया गया। पैसे नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। बताया जा रहा है कि सोमवार रात अभिषेक की टैक्सी एक कार से टकरा गई थी। अभिषेक के मुताबिक, सामने चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे यह हादसा ...