टैक्सी चालक से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। पैसों के लेन-देन को लेकर टैक्सी चालक से मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार टैक्सी चालक के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी निरंजन वर्मा पुत्र स्वर्गीय राम किशोर वर्मा निवासी मदार दरवाजा, थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि टैक्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.