बागपत, सितम्बर 8 -- दाहा। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग बिजरोल के पास से लापता टैक्सी चालक शामली जनपद के कैराना थाने में मिला। शामली जनपद के कैराना थाना पुलिस उसे गौहत्या के मामले में उठा कर ले गई थी। बोपुरा गांव निवासी महमूद पुत्र अय्यूब ने दोघट थाने पर पांच सितंबर की शाम तहरीर दी थी कि उसका भाई मोमीन दिल्ली में टैक्सी चलाता है शनिवार शाम वह घर से अपनी गाड़ी लेकर दिल्ली के लिए चला था, लेकिन बीच रास्ते से उसने घर फोन कर वापस आने की जानकारी दी। इसके बाद मोबाइल का बंद हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन जब उसका कोई पता न चला तो दोघट थाने पर इसकी तहरीर दी। पुलिस ने बिजरोल से सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की तो देखा कि पुसार से आगे उसकी गाड़ी दिखाई नहीं दी। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि जब दोघट की तरफ के सीसीटीवी कैमरे देखे तो पता चला कि उस...