प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के अचलपुर जिरियामऊ के रहने वाले युवक की सोमवार को दिलीपपुर थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव सई नदी किनारे चौखड़ा जंगल के संकरे रास्ते में बाइक पर औंधे मुंह पड़ा था। जानकारी मिलते ही दिलीपपुर पुलिस के साथ ही एसपी दीपक भूकर भी मौके पर पहुंचे। मामले में देर शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी, लेकिन पत्नी से विवाद के चलते लोग हत्या की बात कहते रहे। अचलपुर निवासी हासिम अली का 30 वर्षीय बेटा आशिक अली टैक्सी चलाता था। विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके में रहती है। आशिक अली सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से निकला लेकिन शाम तक नहीं लौटा। दोपहर में उसके भाई ने फोन पर उससे बात की थी। शाम करीब पांच बजे दिलीपपुर थाना क्षेत्र में सई नदी किनारे पगडंडी से चौखड़ा जंगल में बकरी चराने वाली बच...