वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। लखनऊ स्थित कांशीराम इंस्टि्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट की ओर से मंडलायुक्त सभागार में सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान टैक्सी चालकों को सीपीआर के बारे में बताया गया। विशेषज्ञ डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि आपात स्थिति में किए गए पहले 4-5 मिनट के प्रयास किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने सीपीआर की चरणबद्ध प्रक्रिया चेतना की जांच, आपातकालीन सहायता बुलाना, सही स्थिति में छाती पर दबाव देना तथा आवश्यक सावधानियां बताईं। कांशीराम टूरिज्म मैनेजमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रखर तिवारी ने संचालन किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, रेशमा मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...