गुड़गांव, अप्रैल 15 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत विशेष पाठशाला लगाई। क्राउन प्लाजा के पास हीरो पार्क में 27 ऑटो और टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। चालकों को समझाया गया कि वह वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें, नशा न करें, सही लेन में चलें और गलत दिशा में गाड़ी न चलाएं। इसके साथ ही उन्हें सवारियों के साथ अच्छा और सभ्य व्यवहार करने के लिए भी प्रेरित किया गया। चालकों को सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद के लिए भी जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- अवैध पार्किंग हटेगी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई उन्हें बताया गया कि सरकार की तरफ से दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए 1.50 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा है। इसके अलावा आपात...