आगरा, फरवरी 26 -- परिवहन विभाग के नए नियमों के खिलाफ टैक्सी ऑपरेटरों का गुस्सा फूट पड़ा। आगरा टैक्सी एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों टैक्सी चालकों और मालिकों ने आरटीओ का घेराव किया। आड़ी-तिरछी टैक्सियां लगाकर रोड जाम कर दिया। जिससे जाम की स्थिति बन गयी। अधिकारी बाहर नहीं निकल पाए। सुबह करीब 10 बजे से ही आगरा के विभिन्न कोनों से टैक्सी संचालक अपनी गाड़ियों के साथ आरटीओ कार्यालय के बाहर जुटने शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने आरटीओ परिसर के मुख्य द्वार पर धरना देकर नारेबाजी की। एसोसिएशन का आरोप है कि वन-टाइम टैक्स की नई व्यवस्था छोटे टैक्सी मालिकों की कमर तोड़ देगी। पदाधिकारियों ने आरटीओ (प्रशासन) का घेराव किया। उनकी मांग थी कि टैक्स की दरों को तर्कसंगत बनाया जाए और पुराने बकाया पर ब्याज माफी दी जाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल को स्थिति संभालने क...