मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वसं। आदर्श ग्राम में आयोजित 8वीं गुरुकुल शतरंज लीग प्रतियोगिता का खिताब टैक्टिकल टाइटंस टीम ने अपने नाम किया। अकादमी की कोषाध्यक्ष कुमारी प्रियंका ने बताया कि पांच चक्रों की समाप्ति के बाद ब्रिलियंट बिशप एवं टैक्टिकल टाइटंस दोनों टीमों ने 8-8 अंक अर्जित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में ब्रिलियंट बिशप के आदित्य वर्धन सिंह ने टैक्टिकल टाइटंस के प्रांजल प्रखर को हराकर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे बोर्ड पर टैक्टिकल टाइटंस के त्रिशांत कुमार ने हर्ष रंजन को पराजित कर मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ला दिया। निर्णायक तीसरे बोर्ड पर टैक्टिकल टाइटंस की कप्तान श्रेया राज ने ब्रिलियंट बिशप की कप्तान वान्या श्रीवास्तव को हराया। इसके साथ टैक्टिकल टाइटंस ने 2-1 से खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में अकादमी के अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.