काशीपुर, मार्च 21 -- काशीपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम करनपुर कॉलोनी निवासी राजेश ने बताया कि 19 मार्च की शाम उसका भाई संजय साइकिल से कुंडा चौराहा से घर लौट रहा था। कुंडा-करनपुर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से गलत दिशा में वाहन लाकर टक्कर मार दी। हादसे में संजय ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...