गुमला, अप्रैल 30 -- गुमला संवाददाता । सदर थाना क्षेत्र के टैंसेरा मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अंबवा बेरटोली निवासी 32 वर्षीय अरविंद खड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं बंगरू पालकोट निवासी 30 वर्षीय पैरू बिलुंग का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार अरविंद खड़िया अपनी बाइक से पैरू बिलुंग को उसके घर बंगरू छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान टैंसेरा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- बांका: बाइक को ट्रक ने ठोका, दो की मौत, एक गंभीरघटना के विवरण टक्कर...