संभल, मई 21 -- बबराला थाना क्षेत्र में टैंपो चालक के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाश चालक को बेहोश कर उसका टैंपो लूट ले गए और उसे बुलंदशहर जिले के रामघाट क्षेत्र में नहर किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित चालक किसी तरह वापस पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बबराला थाना क्षेत्र के गांव लोधे की मढ़ैयां निवासी राजकुमार बबराला से बहजोई मार्ग पर टैंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार शाम वह बहजोई से सवारियां लेकर बबराला लौट रहा था। रास्ते में बहजोई से दो महिलाओं समेत पांच लोग उसके टैंपो में सवार हुए। धनारी पहुंचने पर महिलाएं उतर गईं, जबकि भकरौली से दो अन्य युवक टैंपो में बैठ गए。 यह भी पढ़ें- टैंपो चालक को बेहोश कर लूटा, बुलंदशहर की नहर किनारे पड़ा मिला घटना का विवरण राजकुमार के मुताबिक, नूरपुर तिराहे के पास पहुंचने प...