पीलीभीत, जून 21 -- दियोरिया कला में मकरंदापुर में जमुनिया महुआ मार्ग पर बने मौर्य टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। रविवार सुबह तीन बजे जब गोदाम सामान निकालने के खोला गया तो उसके अंदर आग की लपटें उठ रही थी। आग लगने से गोदाम में रखे बड़े, छोटे जनरेटर, कुर्सियां, मेजें सहित सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। गोदाम में आग लगने से गोदाम की बिल्डिंग को भी नुक़सान हुआ। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुक़सान हुआ है। आग लगने की सूचना राजस्व विभाग को दी गई।हल्का लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया और अपनी रिपोर्ट राजस्व विभाग को सौंप दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया है कि गोदाम के अंदर बिजली कनेक्शन भी नहीं है। न ही गोदाम के ऊपर कोई बिजली की लाइन गुजर रही है।टेंट हाउस गोदाम का निर्म...