बहराइच, अप्रैल 27 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी कस्बे में नहर के किनारे सोमवार सुबह एक युवक का लहुलुहान रक्त रंजित शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त होते ही मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। युवक रविवार शाम बड़ेरिया गांव टैंट लगाने निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हरदी थाने के महसी कस्बे के बाहर स्थित नहर किनारे सोमवार सुबह खेती किसानी को निकले लोगों ने एक लहुलुहान रक्तरंजित शव पड़ा देखा। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई । लोगों ने शव की पहचान जैसे ही महसी टेपरा गांव निवासी इंद्रसेन (40) पुत्र भगवती के रूप में की। इसकी भनक लगते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में...