नई दिल्ली, मई 20 -- रक्षा क्षेत्र में भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) यानी ड्रोन से लॉन्च की जाने वाली प्रिसिजन-गाइडेड मिसाइल (ULPGM-V3) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह मिसाइल हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने में सक्षम है, जिससे दुश्मनों के टैंक, ड्रोन और हेलिकॉप्टरों को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है।स्वदेशी तकनीक का कमाल, रक्षा मंत्री ने दी बधाई यह परीक्षण कुर्नूल स्थित नेशनल ओपन एरिया रेंज (NOAR) में किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए इस सफल परीक्षण की जानकारी दी और DRDO व सहयोगी कंपनियों को बधाई दी। मिसाइल के विकास में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs), स्टार्टअप्स और डिफेंस कैपिटल प्रोक्योरमेंट पार्...