किशनगंज, जनवरी 16 -- पोठिया। बुधवार को पोठिया थाना की पुलिस ने इस्लामपुर-चिचुआबाड़ी मुख्यपथ पर सालबागान टीपीझाड़ी के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक फॉर्मोलिन से लदे टैंकर से 76.5 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया है। जप्त टैंकर पर पश्चिम बंगाल का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है। टैंकर के केबिन में सीट के पीछे बने बॉक्स में शराब के कार्टन छिपा कर रखा था। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बंगाल नंबर की टैंकर असम राज्य से फॉर्मोलिन लिक्विड के साथ अवैध विदेशी शराब लेकर पोठिया थाना के रास्ते एनएच 327ई हाइवे से मुजफ्फरपुर जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर सत्यापन हेतु पुलिस बुधवार की देर रात से ही सीमावर्ती बंगाल से लगने वाले पोठिया थाना क्षेत्र की सभी सड़कों पर गस्त तेज कर दिया। जहां वाहन जांच के दौरान सालबागान के समीप...