अमरोहा, मई 5 -- रजबपुर थाना क्षेत्र में रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि एक टैंकर से लगभग 250 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। चोरी हुए डीजल की कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई जा रही है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक घटना देर रात करीब 2:30 बजे एचपी गैस प्लांट के बाहर खड़े एक टैंकर में हुई। मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी पीड़ित चालक हरिश्चंद्र ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब 10 बजे टैंकर खड़ा करके चले गए थे। रात में लौटने पर उन्होंने टैंकर से डीजल गायब पाया। सोमवार दोपहर चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के घटना की जांच करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...